AdvertisementPunjab Government
NationalChatGPT यूजर्स को बना रहा अपना शिकार.....

ChatGPT यूजर्स को बना रहा अपना शिकार…..

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली…दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI एक बहुत बड़ी कानूनी मुसीबत में घिर गई है. अमेरिका के 8 राज्यों ने AI दिग्गज कंपनी OpenAI के खिलाफ कोर्ट में मुकदमे दर्ज कराए हैं. इन मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि कंपनी का बेहद फेमस चैटबॉट मॉडल ChatGPT बच्चों को नुकसान पहुंचाकर और वयस्कों को गुमराह करके कंज्यूमर प्रोटेक्शन कानून का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है.

मुकदमों में शामिल एक राज्य की याचिका के अनुसार, ChatGPT यूजर्स को बेहद खतरनाक मेडिकल सलाह दे रहा है, उनके भीतर मानसिक भ्रम को बढ़ावा दे रहा है. साथ ही लोगों को दूसरों को नुकसान पहुंचाने या खुदकुशी करने के तरीके सिखा रहा है. इसके साथ ही, याचिका में ये भी कहा गया है कि ये चैटबॉट खुद को बेहद मिलनसार और दयालु दिखाने का नाटक करता है, जबकि वास्तव में ये समाज के कमजोर और संवेदनशील लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अमेरिका के कई राज्यों में मुकदमा दर्ज इस कानूनी कार्रवाई के तहत अमेरिका के कई राज्यों ने अपनी अदालतों में OpenAI के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं.

इनमें एरिजोना, अर्कांसस, इडाहो, कंसास, मोंटाना, नेब्रास्का और वेस्ट वर्जीनिया शामिल हैं. एरिजोना राज्य ने अपने मुकदमे में खासतौर से रेखांकित किया है कि ChatGPT टीन को अपनी पर्सनल और सेंसेटिव जानकारियां शेयर करने के लिए उकसाता है। मेटा के समझौते के बाद उठाया गया कदम इस तरह के यूनाइटेड और मल्टी-स्टेट मुकदमों का इतिहास टेक्नोलॉजी कंपनियों को सुधारने में काफी मददगार साबित हुआ है. इससे पहले अगस्त में, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने किशोरों में सोशल मीडिया की लत को लेकर चल रहे एक मुकदमे को समाप्त करने के लिए 18 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते के तहत मेटा ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कई मजबूत कदम उठाने पर अपनी सहमति जताई थी.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग….

तरनतारन।  विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले...

Meharchand Polytechnic College की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने किया कॉलेज का नाम रोशन

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने खिलाड़ियों को दी बधाई जालंधर...

Punjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रताप चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो...

Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय के बाहर रोके गए धर्मी फौजी, बलदेव सिंह ने जताया विरोध, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री दरबार साहिब सहित श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवायल में जत्थेदार से मिलने के लिए पहुंचे सिख...

इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग….

तरनतारन।  विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में फिरौती के लिए वाहेगुरु इमीग्रेशन...

Meharchand Polytechnic College की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने किया कॉलेज का नाम रोशन

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने खिलाड़ियों को दी बधाई जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की बैडमिंटन टीम ने कॉलेज...

Punjab News: ग्यासपुरा मामले में श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए AAP MLA, जत्थेदार का आया अहम बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर आज आम आदमी पार्टी के...