AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: एक्शन मोड में मान सरकार CM हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री,...

Jalandhar News: एक्शन मोड में मान सरकार CM हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे को लेकर मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, मेडिकल नशे पर सख्त कार्रवाई को लेकर सीएम भगवंत मान ने अहम बैठक रखी है। इस दौरान युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के दौरान पहली बार सभी जिलों के SSP, DC, DSP और SDM बैठक में शामिल होंगे। वहीं सीएम हाउस में कैबिनेट मंत्री व पंजाब प्रभारी अमन अरोड़ा पहुंच गए है। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगा दी है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

ऐसे में आज इस बैठक में मेडिकल नशे को लेकर बातचीत होगी। दरअसल, हाल ही में परविंदर झोटा ने भी मेडिकल पर बिकने वाले नशे को लेकर मुद्दा उठाया था और उसकी दुकानदार द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि नशा हानिकारक है और दवाओं के दुरुपयोग को रोकना भी सरकार की प्राथमिकता है। पंजाब सरकार जिस सिस्टेमेटिक तरीके से नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है उस तरीके से कोई अन्य राज्य या देश जंग नहीं लड़ रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कुछ दवाएं नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आती हैं, जबकि अन्य दवाओं को प्रासंगिक कानूनी ढांचे के तहत लाने में केंद्र सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने साफ किया कि पंजाब सरकार मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस और एडीजीपी के निर्देशानुसार प्रक्रिया चल रही है तथा संबंधित अधिकारियों की देखरेख में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रताप चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो...

आ गई हवा में उड़ने वाली कार….

टेक्सास: क्या आपने कभी किसी कार को आसमान में...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के LOI Sign

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Punjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रताप चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ने सड़क पार करने...

आ गई हवा में उड़ने वाली कार….

टेक्सास: क्या आपने कभी किसी कार को आसमान में उड़ते, हवा में कलाबाज़ी खाते या फिर किसी विशाल सेमी-ट्रक...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने नशे और अवैध माइनिंग पर घेरे सासंद चन्नी और CBI और BJP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाउस में आज कैबिनेट मंत्री व पंजाब प्रभारी अमन अरोड़ा पहुंचे।...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के LOI Sign

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और...