AdvertisementPunjab Government
MansaPunjab News: परविंदर झोटा केस में आरोपियों का कोर्ट से मिला इतने...

Punjab News: परविंदर झोटा केस में आरोपियों का कोर्ट से मिला इतने दिनों के पुलिस रिमांड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसा: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के दोनों आरोपियों को आज मानसा अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ करेगी और कई अहम सुराग सामने आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गोली मारने के बाद मेडिकल स्टोर का मालिक अश्वनी कुमार फरार हो गया, जिसे पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आज झोटा के कत्ल को लेकर पंजाब बंद का ऐलान किया गया। इस केस को लेकर प्रशासन ने कत्ल केस में कार्रवाई करते हुए एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा हैकि इस केस को लेकर डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है, जल्द प्रशासन डीएसपी के खिलाफ भी एक्शन ले सकता है।

दूसरी ओर आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पत्नी पर आरोपी पति को भगाने के आरोप लगे है, जिसके कारण पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम पर मेडिकल शॉप का लाइसेंस नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर मेडिकल का लाइसेंस था। बता दें कि आज पंजाब भर में बंद की कॉल का असर भी देखने को मिल रहा है।

ऐसे में सभी राज्यों में दुकानदार खुद बंद की कॉल का समर्थन कर रहे है। पंजाब भर में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। वहीं जत्थेबंदियों द्वारा शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिन आरोपी अश्विनी के घर पर प्रशानस द्वारा बुलडोजर चला दिया गया था। इसी के साथ दुकान में भी तोड़फोड़ की गई और उसे लोगों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने आईआईएएस में ‘कांगड़ा कलम’ कला दीर्घा का किया लोकार्पण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित भारतीय...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र...

राज्यपाल ने आईआईएएस में ‘कांगड़ा कलम’ कला दीर्घा का किया लोकार्पण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, में आयोजित डायमंड जुबली...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में विकास की संभावनाओं को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा...