AdvertisementPunjab Government
MansaPunjab Bandh को लेकर दुकान को लगाई आग, देखें वीडियो

Punjab Bandh को लेकर दुकान को लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद के आह्वान किया गया। मानसा में कत्ल केस के बाद से प्रदर्शन जारी है। वहीं आज मानसा पुलिस स्टेशन के सामने भीड़ द्वारा बीड़ी-सिगरेट की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बंद के आह्वान के बावजूद दुकानदार अपनी दुकान खोलकर बीड़ी-सिगरेट बेच रहा था। इसी दौरान वहां जमा हुई भीड़ ने दुकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए क्या कदम उठाती है। बता दें कि गोली मारने के बाद मेडिकल स्टोर का मालिक अश्वनी कुमार फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आज अश्विनी और उसके साथी को कोर्ट में पेश करके आरोपियों का 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। वहीं इस केस को लेकर प्रशासन ने कत्ल केस में कार्रवाई करते हुए एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड किया गया है।

बताया जा रहा हैकि इस केस को लेकर डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है, जल्द प्रशासन डीएसपी के खिलाफ भी एक्शन ले सकता है। दूसरी ओर आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पत्नी पर आरोपी पति को भगाने के आरोप लगे है, जिसके कारण पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम पर मेडिकल शॉप का लाइसेंस नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर मेडिकल का लाइसेंस था। बता दें कि आज पंजाब भर में बंद की कॉल का असर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में सभी राज्यों में दुकानदार खुद बंद की कॉल का समर्थन कर रहे है। पंजाब भर में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। वहीं जत्थेबंदियों द्वारा शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिन आरोपी अश्विनी के घर पर प्रशानस द्वारा बुलडोजर चला दिया गया था। इसी के साथ दुकान में भी तोड़फोड़ की गई और उसे लोगों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर, भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के निर्देश ऊना,सुशील...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम...