मानसाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आम जनता और विभिन्न संगठनों का गुस्सा अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार सुबह से ही मेडिकल शॉप के बाहर एकत्रित हुए सिख संगठनों के लोगों ने मेडिकल शॉप में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी।
वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया है। उधर, मौके पर डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा कि डोमोलिश लीगल आधार पर की गई। दरअसल, प्रदर्शनकारी अधिक संख्या में घटना स्थल पर मौजूद थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीआईजी ने कहाकि मृतक के पिता के बयानों पर 2 मुख्य दोषियों सहित 4 से 5 लोगों को नामजद किया गया। इस मामले में तथ्य सामने आने पर सभी दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं फोन पर बात करने को लेकर कहा कि आरोपी अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था। ऐसे में कोई भी चीज को छुपाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की जायज मांगो को पूरा किया जा रहा है।
