AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store...

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब गुस्साए लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। लोगों का आरोप है कि इस दुकान से ली गई दवा के कारण एक 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना मंजीत मेडिकल शॉप की है। मृतक की पहचान साहिल टाकुर सैंपी राणा (27) के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और अपने पीछे एक 6 साल की मासूम बेटी छोड़ गया है।

जानकारी के अनुसार सैंपी इलाके में ही स्थित राणा निटवियर फैक्ट्री का मालिक है। आज दोपहर के समय वह मंजीत मेडिकल शॉप से दवा लेने गया था। बताया जा रहा है कि दवा लेने के बाद जैसे ही वह वापस फैक्ट्री पहुंचा वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। फैक्ट्री में सैंपी को बेसुध गिरता देख वहां मौजूद लोग और कर्मचारी उसे तुरंत इलाज के लिए पास के राम चैरिटेबल अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही सैंपी की मौत की खबर इलाके और उसके परिजनों तक पहुंची लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने मंजीत मेडिकल शॉप का घेराव कर लिया और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों का सीधा आरोप है कि मेडिकल स्टोर वाले की ओर से नशीली दवा के कारण ही सैंपी की जान गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

चंडीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

Punjab Bandh को लेकर जत्थेबंदियों ने करवाई दुकानें बंद, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के चौड़ा बाजार में उस समय हंगामा...

SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें……

नई दिल्ली ...बढ़ती महंगाई के कारण लोग अपनी जरूरतों...

Punjab Bandh को लेकर प्रदर्शनकारी ने फाड़े पोस्टर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज...

CM Saini स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

चंडीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में आयोजित इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य...

Punjab Bandh को लेकर जत्थेबंदियों ने करवाई दुकानें बंद, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के चौड़ा बाजार में उस समय हंगामा मच गया, जब सिख संगठनों ने दुकानों को जबरन बंद...

SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें……

नई दिल्ली ...बढ़ती महंगाई के कारण लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आजकल हर कोई लोन ले...

Punjab Bandh को लेकर प्रदर्शनकारी ने फाड़े पोस्टर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान विभिन्न...