जालंधर ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां मौके पर पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली सहित 5 प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया था। वहीं अब पुलिस ने डिटेन किए पांचों प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया है। ऐसे में समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिसके बाद पांचों को सिरौपी भेंट करके उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। बताया जा रहा हैकि अब पांचों प्रदर्शनकारी समर्थकों के साथ गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए जाएंगे।
बता दें कि इस मामले को लेकर सुबह डीसीपी वारियर ने बताया कि आज पंजाब बंद की कॉल की गई थी। ऐसे में सुबह 7 बजे पुलिस कमिशनर, डीसीपी और एडीसीपी सहित सभी अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर मौजूद है। इस दौरान सभी जत्थेबंदियों के साथ तालमेल किया जा रहा है। इस दौरान शहर का शांतिमय माहौल है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक मिशन चौक में कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जहां उन्हें बीच सड़क में प्रदर्शन करने से मना करके साइड पर बैठकर प्रदर्शन करने की अपील की गई थी ताकि लोगों को किसी भी तरह की आने-जाने में परेशानी ना हो।
इस दौरान किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। उधर, बलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब भर में बंद की कॉल थी। नशे के खिलाफ पूरे पंजाब की लड़ाई है। ऐसे में उनके द्वारा सुबह गुरु नानक मिशन चौक बंद किया जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने 5 लोगों को डिटेन कर लिया। इस दौरान पुलिस पर जत्थेबंदी द्वारा थक्केशाही के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी राहगीर को परेशान नहीं किया जा रहा था, लेकिन फिर भी पुलिस ने बीच रास्ते में बैठने को लेकर डिटेन किया। उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं आरोप लगाए गए कि पुलिस ने उन पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी है। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर बैठकर प्रदर्शन करने के लिए उनसे अपील की है। दरअसल, आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं शहर में अभी बाजार बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ देर रात स्कूल प्रबंधकों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज करके छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था।
