AdvertisementPunjab Government
Tarn TaranPunjab News: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, 13 जिलों में अलर्ट...

Punjab News: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, 13 जिलों में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तननतारनः पंजाब में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं देर रा तरनतारन के पट्टी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि अचानक देर रात मौसम में बदलाव के बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके कुछ देर बाद ओले गिरने लगे। बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसल के साथ मंडियों में खुले में रखा धान भी प्रभावित हो सकता है। धान की कटाई और खरीद के सीजन में बारिश से उपज भीगने, उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने और ढुलाई में देरी का खतरा है।

वहीं आज सुबह पठानकोट और मानसा में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार, आज बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर से पंजाब में मौसम की गतिविधियां कमजोर पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के जिला-स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में ओले गिरने की आशंका है। इन जिलों में कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन 13 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, हर जिले में बारिश या ओलावृष्टि की तीव्रता एक जैसी नहीं होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे...

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो...

Jalandhar News: पुलिस ने छोड़े डिटेन किए 5 प्रदर्शनकारी, समर्थकों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधर ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी ना देने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की...