AdvertisementPunjab Government
Tarn TaranPunjab News: पुलिस कर्मी भाई सहित गिरफ्तार, 15 किलो हेरोइन बरामद

Punjab News: पुलिस कर्मी भाई सहित गिरफ्तार, 15 किलो हेरोइन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस कर्मी का भाई भी गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव लहिया के पास एनसीबी और बीएसएफ की टीम ने सांझे ऑपरेशन के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी कार में हेरोइन लेकर जा रहा था। आरोपी की पहचान करनबीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी भुसे गांव के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से हेरोइन को आरोपी कार में सप्लाई करने जा रहा था। जिसके बाद एनसीबी और बीएसएफ की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

BSF से मिली जानकारी के आधार पर, सराय अमानत खान पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और स्विफ्ट कार में सवार उक्त पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी पहले उसी इलाके के एक बॉर्डर पुलिस स्टेशन में मुंशी के पद पर तैनात था और अभी एक VVIP काफिले के साथ चलने वाली जैमर गाड़ी के साथ तैनात था।

पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि उस व्यक्ति ने हेरोइन कहां से हासिल की और उसे कहां पहुंचाया जाना था। गौरतलब है कि पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा पहले ही ज़बरदस्त राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है, अब एक पुलिस अधिकारी के पास से हेरोइन बरामद होने से और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Bypass पर Bus और मोटरसाइकिल टक्कर, बाप-बेटी गंभीर घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के...

NIA में तैयार होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

चंडीगढ़: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (एनआईए) में आयुर्वेद शिक्षा...

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां...

अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण मिशन को पंजाब सरकार ने दी नई गति

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के अपने संकल्प...

Punjab News: Bypass पर Bus और मोटरसाइकिल टक्कर, बाप-बेटी गंभीर घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के नीचे बस और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई।...

NIA में तैयार होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

चंडीगढ़: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (एनआईए) में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा का दायरा बढ़ेगा। एनआईए में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार...

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने...

Jalandhar News: पेट्रोल पंप पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 2 युवकों पर हुल्लबाजों ने देर रात...