AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtजिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य...

जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की बजट घोषणा के क्रम में यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला नूंह के अंतर्गत मानौत, खानपुर घाटी, झारपुरी, सलम्बा, बादली, गुरनावट, पापड़ा और रायपुरी गांवों में इन नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा काफी बढ़ जाएगा और मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरियां तय नहीं करनी पड़ेंगी। आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम नूंह जिले के दूरदराज के गांवों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के समीप ही उच्च कोटि की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

डंगोह खास में किराना दुकान पर पुलिस की दबिश, देसी शराब की 11 बोतलें पकड़ीं

बिना लाइसेंस शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी...

सितंबर में 5.54% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, जानें आम लोगों की जेब पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्लीः  पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया...

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: Anindita Mishra

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार...

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

डंगोह खास में किराना दुकान पर पुलिस की दबिश, देसी शराब की 11 बोतलें पकड़ीं

बिना लाइसेंस शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध...

सितंबर में 5.54% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, जानें आम लोगों की जेब पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्लीः  पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे भू-राजनीतिक संकट का असर...

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: Anindita Mishra

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन...

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के...