AdvertisementPunjab Government
Punjab GovtPunjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान, सितंबर महीने में 6 अलग-अलग केसों में 6 सरकारी अधिकारियों और 2 प्राइवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने इस दौरान लोक सेवकों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी लगन से काम किया है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने के दौरान विभिन्न अदालतों में विजीलैंस के 23 केसों संबंधी चालान पेश किए। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजीलैंस एन्क्वाइअरी भी दर्ज की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि 8 मुलजिमों, जिनमें 7 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, के खिलाफ 4 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं। एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला भी दर्ज किया गया है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के चार मामलों के बारे में विभिन्न अदालतों द्वारा फैसले सुनाए गए हैं, जिनमें छह व्यक्तियों को दोषी करार दिया गया और 2 से 5 साल की कैद तथा 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘उद्यमिता एवं हरित अर्थव्यवस्था’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा...

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत-2047’ के विकास के लिए 100 दिवसीय रोडमैप का किया शुभारम्भ

शिमला: राज्यपाल एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं...

अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, चार वाहनों के चालान: तीन वाहन कब्जे में लिए

एक वाहन का मौके पर निपटारा, 5,100 रुपये जुर्माना...

अंब बाजार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत पर केस दर्ज

हरियाणा निवासी व्यक्ति ने लगाया हमला कर चोटें पहुंचाने...

डंगोह खास में किराना दुकान पर पुलिस की दबिश, देसी शराब की 11 बोतलें पकड़ीं

बिना लाइसेंस शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘उद्यमिता एवं हरित अर्थव्यवस्था’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को ‘उद्यमिता एवं हरित अर्थव्यवस्था’ विषय पर...

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत-2047’ के विकास के लिए 100 दिवसीय रोडमैप का किया शुभारम्भ

शिमला: राज्यपाल एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविन्द्र गुप्ता ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार...

अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, चार वाहनों के चालान: तीन वाहन कब्जे में लिए

एक वाहन का मौके पर निपटारा, 5,100 रुपये जुर्माना वसूला ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई...

अंब बाजार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत पर केस दर्ज

हरियाणा निवासी व्यक्ति ने लगाया हमला कर चोटें पहुंचाने का आरोप ऊना,सुशील पंडित: अंब बाजार में रास्ता रोककर मारपीट करने...