बिना लाइसेंस शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए गगरेट पुलिस ने डंगोह खास में एक किराना दुकान से देसी शराब की 11 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी दौलतपुर के प्रभारी एसआई पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डंगोह खास में दबिश दी। इस दौरान रोहित निवासी डंगोह खास की किराना दुकान की तलाशी लेने पर देसी शराब मार्का ‘VRV संतरा’ की 11 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, शराब रखने के लिए आरोपी के पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।
पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
