AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtमहाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : Anil...

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : Anil Vij

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती का दिन केवल मनाने का नहीं बल्कि उनके सिद्धांतों को अपनाने का दिन है। सारा समाज उनके सिद्धांत अपनाए, जहां भी, कोई भी, किसी भी पार्टी की सरकार हो, वो महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को पढ़कर सरकारें चलाए जिससे हमारा देश सूर्य की तरह चमक जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनजीवन का परिदृश्य बदला है। विज अम्बाला छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य पर रात्रि अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित भजन संध्या में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

महाराजा अग्रसेन ने जो संदेश इस संसार को दिया उसके आधार पर ही आज सभी जगह पर सरकारें बनाई जाती है जिन्हें सोशल वेलफेयर सरकारें कहा जाता है। यह सिद्धांत आज से हजारों साल पहले महाराजा अग्रसेन जी ने स्थापित किया था, वो अच्छे शासक भी थे, समाज शास्त्री और अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने जो सिद्धांत बनाए कि “हमारी नगरी में जो आएगा उसे एक ईंट और एक रुपया देंगे”, ईंट अपना आशियाना बनाने और रुपया कारोबार स्थापित करने के लिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीमोदी जी ने कई बड़े काम करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के संदेश को सार्थक किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

डंगोह खास में किराना दुकान पर पुलिस की दबिश, देसी शराब की 11 बोतलें पकड़ीं

बिना लाइसेंस शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी...

सितंबर में 5.54% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, जानें आम लोगों की जेब पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्लीः  पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया...

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: Anindita Mishra

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार...

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

डंगोह खास में किराना दुकान पर पुलिस की दबिश, देसी शराब की 11 बोतलें पकड़ीं

बिना लाइसेंस शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध...

सितंबर में 5.54% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, जानें आम लोगों की जेब पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्लीः  पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे भू-राजनीतिक संकट का असर...

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: Anindita Mishra

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन...

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के...