AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: निगम हाउस की मीटिंग में पार्षदों का हंगामा, अकाली नेता...

Punjab News: निगम हाउस की मीटिंग में पार्षदों का हंगामा, अकाली नेता का फटा कुर्ता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गुरु नानक देव भवन में नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को विपक्षी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मेयर ने पार्षदों का माइक बंद करवा दिया। दरअसल, बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने शहर की सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग के लिए प्रस्तावित 82 करोड़ रुपए के टेंडर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कांग्रेस पार्षद और फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी के सदस्य गौरव भट्टी नकली नोटों से भरी बोरी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मेयर इंद्रजीत कौर को ये नोट देते हुए टेंडर रद्द करने की मांग की थी। पुलिस ने उन्हें बैठक हॉल के प्रवेश द्वार पर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बोरी लेकर अंदर पहुंच गए। उनका कहना था कि शहर के लिए व्यावहारिक नहीं होने वाले इस टेंडर के जरिए जनता के पैसे से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं मेयर ने हंगामा करने वाले पार्षदों को बाहर करने के आदेश दिए हैं। हालांकि पुलिस ने मेयर के आदेश के बावजूद पार्षदों को बाहर नहीं किया। हंगामे के दौरान एक पार्षद का कुर्ता फट गया। इस बीच निगम कर्मियों ने बैठक का बायकाट किया है। उनकी बहस भाजपा की पार्षद भवनीत कौर के साथ हुई। पार्षद ने सेंट्रल इंस्पेक्टर निशु घई का नाम लेकर आरोप लगाया कि वह उनके इलाके में कभी फिजिकल तौर पर ड्यूटी पर नहीं रहे। उधर, निशु घई का कहना है कि पार्षद ने उनसे बदतमीजी से बात मीटिंग में की है।

उन्हें तुम कह कर बुलाया गया है जिस कारण वह मीटिंग का बायकाट करते हैं। शनिवार को वार्ड नंबर-47 से आम आदमी पार्टी की पार्षद उषा कल्याण के निधन के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थीं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे की शादी में करीब एक महीना बाकी था। महिला पार्षद भूपिंदर कौर ने बैठक हॉल के बाहर व्हीलचेयर पर बैठकर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। भूपिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कई नेताओं और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगी और यदि सोमवार को हाउस में यह प्रस्ताव पास किया गया, तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

Punjab News: DC Office के बाहर यूनियन का प्रदर्शन, बंद रहे 13 सेवा केंद्र, देखें वीडियो

मोगाः सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब के बुलावे पर...

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति...

Punjab News: चुनावों से पहले झटका, मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान, सितंबर महीने में...

Punjab News: DC Office के बाहर यूनियन का प्रदर्शन, बंद रहे 13 सेवा केंद्र, देखें वीडियो

मोगाः सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब के बुलावे पर जिले के 13 सेवा केंद्र बंद रहे। ऐसे में रोष...

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के पिता अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन...