कपूरथला: जिले गांव कोलियावाल में सांप के डंसने से एक 10 साल के बच्चे और सांप की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रितेश कुमार, पुत्र मंगल कुमार के रूप में हुई है। मृतक रितेश बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में वह गांव कोलियावाल में रह रहा था। वहीं सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. साहिल गर्ग ने बताया कि गांव कोलियावाल से कुछ प्रवासी मजदूर एक बच्चे को सांप के काटने के कारण बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था।
लेकिन जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, जब वह सुबह अपने 10 साल के बेटे रितेश को जगाने गए, तो वह नहीं उठा और परिवार ने देखा कि बेटे के पास ही एक सांप मरा हुआ पड़ा था। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई।
