AdvertisementPunjab Government
Unaमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया ,उपमुख्यमंत्री भी रहे साथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राहुल गांधी भाजपा की हज़ारों करोड़ खर्च कर पप्पू सिद्ध करने की योजना पर पानी फेर नायक बनकर उभरे: रजनी पाटिल

ऊना,सुशील पंडित: एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस द्वारा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला गया । जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री , सह प्रदेश प्रभारी चेतन चौहान , चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन बबलू , गगरेट विधायक राकेश कालिया , कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा , पूर्व विधायक सतपाल रायजादा , जिलाध्यक्ष देसराज गौतम भी साथ रहे । रोष मार्च से पूर्व प्रदेश प्रभारी का ऊना पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री की अगुवाई ने पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया ।

रजनी पाटिल ने इसके बाद सभी नेताओं और प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विश्रामगृह में काफी देर तक पार्टी विषयों पर विचार विमर्श और मंथन किया । जिसके बाद विश्रामगृह से लेकर ऊना पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक रोष मार्च निकाला गया । रोष मार्च में सभी नेता कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर आए । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ” एक चाय दो समोसा ज्ञानेश तेरा क्या भरोसा ” और ” वोट चोर कहां मिलेगा बीजेपी के दफ्तर में ” नारे खूब लगाए । इस अवसर पर रजनी पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के जरिए अनैतिक रूप से लाखों वोट काटकर चुनावों को जीतने का काम कर रही है ।

उन्होंने कहा कि यह काला दिवस है और मोदी सरकार अपरोक्ष रूप से संविधान बर्बाद कर रही है । रजनी पाटिल ने मोदी सरकार पर देश में तबाही मचाने का आरोप भी लगाया । उन्होंने कहा कि भाजपा हज़ारों करोड़ रुपए खर्च करके राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि को खराब करने का काम कर रही है। लेकिन राहुल गांधी के जज़्बे और नेतृत्व ने भाजपा की रणनिति पर पानी फेर दिया है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता ने भाजपा द्वारा उन्हें पप्पू सिद्ध करने के प्रयास को फ्लॉप कर दिया है और उसी का परिणाम है कि वो आज नायक बनकर उभरे हैं ।

बाद में रजनी पाटिल की अगुवाई में पार्टी नेतृत्व ने जिला उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस कप्तान सचिन हीरेमठ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की । इस अवसर पर जिले के सभी पांचों ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी साथ रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...