AdvertisementPunjab Government
Unaपुलिस लेडी कांस्टेबल को सम्मोहन कर गहने लूटकर फरार आरोपी इमरान खान...

पुलिस लेडी कांस्टेबल को सम्मोहन कर गहने लूटकर फरार आरोपी इमरान खान मेरठ से गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

25 दिन तक चार राज्यों में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, दूसरा आरोपी अभी फरार

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना में ऑफ ड्यूटी लेडी कांस्टेबल को बातों में उलझाकर उसके गहने लेकर फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गहने चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान खान उर्फ राजा के रूप में हुई है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊना सदर थाना क्षेत्र में बीच बाजार लेडी कांस्टेबल को दो लोगों ने बातों में उलझाया और इसी दौरान उसके गहने लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO सदर, साइबर सेल और अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने करीब 25 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ के अनुसार, आरोपी गिरोह बनाकर लोगों को बातचीत में उलझाते हैं और इसी दौरान उनके गहने व कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अजनबी लोगों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...