AdvertisementPunjab Government
Unaविश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उपलक्ष्य पर ऊना डाक...

विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उपलक्ष्य पर ऊना डाक मंडल में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम – बलवीर चंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उपलक्ष्य पर भारतीय डाक विभाग द्वारा देशभर में विभिन्न जागरूकता व जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर, ऊना मंडल बलबीर चंद ने बताया कि 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस और 9 से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज के हर वर्ग तक विभाग की आधुनिक व बहुआयामी सेवाओं को पहुंचाना है।

बलबीर चंद ने बताया कि बदलते समय के साथ भारतीय डाक विभाग ने अपनी पारम्परिक सेवाओं के अलावा स्पीड पोस्ट, पार्सल, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, अंतरराष्ट्रीय डाक, डाक जीवन बीमा, बचत बैंक, आधार व पासपोर्ट सेवाएं तथा डिजिटल भुगतान जैसी कई आधुनिक सुविधाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान ऊना मंडल के विभिन्न डाकघरों व क्षेत्रीय स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सप्ताह के दौरान फिलाटेली के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में ‘ढाई अक्षर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों व ग्राम पंचायतों में आम जनता की सुविधा के लिए विशेष आधार शिविर भी लगाए जाएंगे। बलबीर चंद ने कहा कि डाक विभाग अब डिजिटल तकनीक अपनाकर सेवाओं को अधिक तेज, पारदर्शी व ग्राहक-केंद्रित बना रहा है। आज डाकघर केवल पत्र व पार्सल भेजने तक सीमित न रहकर वित्तीय, बीमा, लॉजिस्टिक्स व नागरिक-केंद्रित सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन चुके हैं।

उन्होंने ऊना मंडल की आम जनता से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डाकघर में जाकर विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लें और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि “डाक सेवा, जन सेवा” की भावना के साथ भारतीय डाक विभाग निरंतर देशवासियों की सेवा के लिए तत्पर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...