AdvertisementPunjab Government
BatalaPunjab News: गांधी कैंप में दिन दहाड़े घर में घुसकर पास्टर का...

Punjab News: गांधी कैंप में दिन दहाड़े घर में घुसकर पास्टर का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: बटाला के गांधी कैंप के रहने वाले पास्टर बलविंदर पाल उर्फ लाडी का कत्ल हो गया। बताया जा रहा है कि बलविंदर लाडी अपने घर में ही चर्च चलाता था और वह एक पास्टर है। आज सुबह कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उन्होंने पास्टर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब घायल हालत में बलविंदर के परिवार ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बलविंदर पाल के रिश्तेदारों के मुताबिक, पास्टर बलविंदर घर में अकेला ही रहता था और घर से ही चर्च चलाता था। आज सुबह इसी कैंप इलाके के कुछ लोग उसके घर में घुसे और बलविंदर पर हमला कर उसका कत्ल कर दिया। वहीं, मृतक के भतीजे सन्नी का कहना है कि बलविंदर की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें गांधी कैंप निवासी पास्टर बलविंदर पाल लाडी पर हमले और उनके गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली, वे जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन तब तक बलविंदर पाल की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर गांधी कैंप के ही रहने वाले नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...