पंचकूला : कालका में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एक सोसाइटी का है, जहां बीती रात दो चोरों ने दीवार फांदकर कुछ घरों में घुसने का प्रयास किया। जिससे सोसाइटी के लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।
चोरों ने तीरथ राम और मनजीत सिंह सग्गू के घर में अंदर घुसकर अलमारियां भी खंगालीं और सामान बिखरा हुआ पाया गया। गनीमत यह रही कि इस बार चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा और किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि इस मोहल्ले को चोर पहले भी कई बार निशाना बना चुके हैं और यहां चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना की सूचना मैनेजिंग कमेटी की ओर से कालका पुलिस को दे दी गई है। सोसाइटी की ओर से सभी सदस्यों से रात के समय अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
