AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: Pizza Outlet चलाने वाले की संदिग्ध मौत, रुकवाया संस्कार, देखें...

Punjab News: Pizza Outlet चलाने वाले की संदिग्ध मौत, रुकवाया संस्कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ससुरवाल वालों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच की शुरू

लुधियानाः शहर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सलेम टाबरी इलाके में एक परिवार ने श्मशानघाट से ऐन वक्त पर अपने बेटे का अंतिम संस्कार रुकवा दिया और डेड बॉडी को वापस ले आए। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो इलाके में लापियानो पिज्जा (Lapiyano Pizza) आउटलेट चलाता था। सन्नी के परिवार का सीधा आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसका कत्ल किया है।

परिजनों ने बताया कि सन्नी की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में ‘घर जमाई’ बनकर रह रहा था। सन्नी के परिवार के मुताबिक, उन्हें ससुराल वालों की तरफ से सूचना दी गई थी कि सन्नी को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हो गई है।

जब सन्नी के घरवाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए। सन्नी के गले पर संदिग्ध निशान थे। इसे देखते ही परिवार का शक यकीन में बदल गया कि यह कोई हार्ट अटैक नहीं, बल्कि हत्या (मर्डर) का मामला है। शक गहराने पर परिवार ने सलेम टाबरी श्मशान घाट पर चल रही अंतिम संस्कार की प्रकिया का कड़ा विरोध किया और संस्कार बीच में ही रुकवा दिया। उन्होंने बॉडी को अपने कब्जे में लिया और श्मशान घाट से वापस ले आए।

सन्नी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते तुरंत एल्डेको पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की और इंसाफ की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस तुरंत हरकत में आई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चितिंत, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह...

चलती डबल डेकर बस में लगी आग, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से डबल डेकर बस...

सिंगापुर में CM Saini से पंजाब और हरियाणा मूल के उद्योगपतियों ने की महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ...

फलाहारी महाराज के 5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह झूठे

मथुराः प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे में संदिग्ध गाड़ी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम के...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चितिंत, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह उठे तो हलकी धूप दिख रही थी लेकिन 12 बजे...

चलती डबल डेकर बस में लगी आग, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से डबल डेकर बस में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी...

सिंगापुर में CM Saini से पंजाब और हरियाणा मूल के उद्योगपतियों ने की महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख...