AdvertisementPunjab Government
NationalCNG और PNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

CNG और PNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आम आदमी को एक बार फिर से झटका लगा। दरअसल, आज से सीएनजी और पीएनजी के दाम दोनों बढ़ गए हैं। दोनों की ही कीमतों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, कीमतों में हुआ ये इजाफा पूरे देश में नहीं, बल्कि जयपुर में हुआ है। टोरेंट गैस ने जयपुर शहर में सीएनजी और पीएनजी दोनों के दाम 2 रुपये तक बढ़ा दिए हैं और नए रेट आज (7 अक्टूबर 2026) से लागू भी हो चुके हैं। कीमतों में हुई इसी बढ़ोतरी के साथ जयपुर में अब सीएनजी गैस की कीमत 97.50 प्रति किलो से बढ़कर 99.50 रुपसे प्रति किलो हो गई है।

वहीं, खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पीएनजी गैस की कीमत 51.50 प्रति एससीएम से बढ़कर अब टैक्स सहित 53.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। सबसे अहम बात ये है कि ये कोई पहली बार नहीं है कि टोरेंट कंपनी ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले भी मई के महीने में भी पीएनजी और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यानी अब जयपुर में जो लोग पीएनजी का इस्तेमाल करते होंगे और जिनके पास सीएनजी से चलने वाली गाड़ी होगी, उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देनी होगी।

जानने वाली बात ये है कि अब पीएनजी और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा असर किन लोगों पर पड़ने वाला है। इन दोनों के दाम में बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा असर उन पर पड़ेगा, जिन लोगों के घर में पीएनजी का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि अब उनके बिल में पहले की तुलना में थोड़ा इजाफा हो सकता है। इसके अलावा सीएनजी के दाम बढ़ने से केवल निजी वाहनों को ही नहीं, बल्कि ऑटो और सीएनजी से चलने वाले दूसरे वाहनों पर भी गैस का खर्च बढ़ेगा। वहीं जो लोग रोजाना ही काम पर जाने के लिए या फिर दूसरी जगह जाने के लिए सीएनजी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, अब उनको 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने...

कॉलेज के बाहर छात्र 2 गुटों में हुई झड़प, देखें वीडियो

देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह...

चलती डबल डेकर बस में लगी आग, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से डबल डेकर बस...

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने आया है। शुद्धिकरण के नाम पर अपने प्रेमी के साथ...

कॉलेज के बाहर छात्र 2 गुटों में हुई झड़प, देखें वीडियो

देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के दो...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे में संदिग्ध गाड़ी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम के...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह उठे तो हलकी धूप दिख रही थी लेकिन 12 बजे...