AdvertisementPunjab Government
NationalPM-CM मोदी के 25 साल पूरे, कहा- जब तक भारत विकसित नहीं...

PM-CM मोदी के 25 साल पूरे, कहा- जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर विकसित भारत का संकल्प की बात कही। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम में एक घंटा की स्पीच में उन्होंने कहा कि जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा। वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीते हैं। जिसने मुझे गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया, जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई। उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों से ज्यादा कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने कुछ सिखाया और नम्र होना सिखाया। उन्होंने ईश्वर से यही मांगा कि सीखने की इच्छा कभी कम न हो।

दिल्ली के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री विनायक मंदिर (सरोजिनी नगर) में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। यह उनके सार्वजनिक जीवन (सरकार के मुखिया के रूप में) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुआ। 7 अक्टूबर, 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। तब से लेकर आज तक वे लगातार सत्ता में रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में। आज ठीक 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।

मंदिर में प्रधानमंत्री ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न स्थलों पर प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने देशभर के लोगों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

इस मौके पर देशभर में भाजपा और एनडीए सहयोगी दलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने...

कॉलेज के बाहर छात्र 2 गुटों में हुई झड़प, देखें वीडियो

देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह...

चलती डबल डेकर बस में लगी आग, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से डबल डेकर बस...

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने आया है। शुद्धिकरण के नाम पर अपने प्रेमी के साथ...

कॉलेज के बाहर छात्र 2 गुटों में हुई झड़प, देखें वीडियो

देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के दो...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे में संदिग्ध गाड़ी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम के...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह उठे तो हलकी धूप दिख रही थी लेकिन 12 बजे...