AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtसिंगापुर में CM Saini से पंजाब और हरियाणा मूल के उद्योगपतियों ने...

सिंगापुर में CM Saini से पंजाब और हरियाणा मूल के उद्योगपतियों ने की महत्वपूर्ण बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर भारतीय समुदाय देश का गौरव बढ़ा रहा है। सिंगापुर जैसे आधुनिक और विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में भारत का परचम लहराने वाले प्रवासी भारतीयों के पुरुषार्थ पर पूरे देश को गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का वैश्विक स्तर पर प्राप्त अनुभव और विशेषज्ञता भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने उद्योगपतियों से हरियाणा में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने तथा प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर ने सीमित भौगोलिक क्षेत्र और संसाधनों के बावजूद दूरदर्शी आर्थिक नीतियों, बेहतर आधारभूत ढांचे, सुशासन और कानून-व्यवस्था के बल पर स्वयं को विश्व के प्रमुख व्यापारिक एवं आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। हरियाणा भी निवेशकों को बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचा, सुशासन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में उपस्थित पंजाब और हरियाणा मूल के सभी उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों को हरियाणा आने का हार्दिक निमंत्रण दिया। उन्होंने उन्हें चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में आने का भी निमंत्रण दिया और कहा कि हरियाणा सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दुकानों में घुसी पराली से ओवरलोड ट्रॉली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज...

हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के...

हाईवोल्टेज ड्रामा, ASI और युवक ने जड़े एक-दूसरे को थप्पड़, देखें वीडियो

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को...

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने...

पहले फोन चुराए, अब चोर मैसेज कर मांग रहा पासवर्ड, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, देखें Video

नैनीतालः देहरादून से एक चोरी का अलग ही मामला सामने आया है। चोर की हिम्मत इतनी बड़ी हुई है...

Jalandhar News: दुकानों में घुसी पराली से ओवरलोड ट्रॉली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे...

हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ...

हाईवोल्टेज ड्रामा, ASI और युवक ने जड़े एक-दूसरे को थप्पड़, देखें वीडियो

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां ट्रैफिक पुलिस के एएसआई और युवक में हाथापाई...