AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान के पहले स्नातक बैच को उपाधियां प्रदान कीं। एम्स बिलासपुर की यह विकास यात्रा प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसके योगदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार अरोड़ा तथा कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

समारोह में कुल 92 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 43 एमबीबीएस, 26 बीएससी ऑनर्स नर्सिंग, 9 बीएससी एलाइड हेल्थकेयर तथा 14 एमडी/एमएस के विद्यार्थी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए। एमबीबीएस से सागरिका और रक्षित वशिष्ठ, बीएससी एलाइड हेल्थकेयर साइंस से भावना ठकराल, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग से भाव्या मल्होत्रा तथा एमडी, कॉम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन से प्रतीक गोयल को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रथम दीक्षांत समारोह इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि संस्थान का प्रथम स्नातक बैच अब ज्ञान, कौशल और सेवा के मूल्यों को अपने पेशेवर जीवन में आगे ले जाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर के स्नातक अपनी प्रतिभा, ज्ञान और सेवा भावना के माध्यम से देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी इस अवसर पर स्नातक विद्यार्थियों और एम्स बिलासपुर को अपनी शुभकामनाएं दी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री...

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और...

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

चंडीगढ़: हरियाणा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत...

Haryana News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थ और रोलिंग पेपर किए नष्ट, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर भर में बच्चों को नशे की शुरुआती आदतों से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले एवं...

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि भगवंत सिंह मान...

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार राज्यभर के लोगों को स्वच्छ एवं पीने योग्य...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं सहायक व्यवसायों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों...