AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtछात्रा की मांग पर CM Sukhu ने रचौली स्कूल भवन निर्माण के...

छात्रा की मांग पर CM Sukhu ने रचौली स्कूल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक समानता, शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूूटी और नशे सहित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे व अपनी मांगें भी रखीं।

एक छात्रा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचौली के भवन निर्माण का आग्रह किया। छात्रा ने बताया कि विद्यालय वर्तमान में दो स्थानों पर संचालित हो रहा है तथा एक स्थान पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां विद्यालय भवन का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने मांग को स्वीकार करते हुए विद्यालय भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि भवन निर्माण के लिए इससे अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाएगी।

एक विद्यार्थी ने पूछा कि क्या उन्होंने छात्र जीवन में कभी मुख्यमंत्री बनने के बारे में सोचा था। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति जिस दिशा में कर्म और मेहनत करता है, उसी दिशा में रास्ते बनते जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, देवी-देवताओं के अनेक धार्मिक स्थलों और शक्तिपीठों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं और इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को अयोध्या एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः देहात पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ...

प्रसिद्ध समाज सेविका संतोष शर्मा के निधन पर शोक की लहर

कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने किया...

Operation Sindoor में पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने किया खुलासा

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना के...

Jalandhar News: परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए जाने पर पार्टी वर्करों ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रधान के रूप में परगट सिंह की नियुक्ति पर जालंधर के कांग्रेस...

Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः देहात पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की...

प्रसिद्ध समाज सेविका संतोष शर्मा के निधन पर शोक की लहर

कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त ऊना/नई दिल्ली,सुशील पंडित:  जिला ऊना के गांव बड़ोली-राजपुरा की...

“वोट बचाओ – देश बचाओ”: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग - देश राज गौतम  ऊना,सुशील पंडित:  INDIA गठबंधन के राष्ट्रीय निर्णय और अखिल...