AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी का कोर्ट में मिला इतने दिनों...

Punjab News: कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी का कोर्ट में मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कांग्रेस नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष दिनेश बस्सी को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार किया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। वहीं आज भारी सुरक्षा फोर्स के साथ पुलिस ने दिनेश बस्सी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट में पुलिस ने बस्सी का 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से बस्सी का पुलिस को 2 दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फिर से जमकर नारेबाजी की गई।

वहीं दिनेश बस्सी के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। भारी संख्या में कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर एकत्रित हुए। लेकिन सुरक्षा फोर्स के साथ पुलिस कोर्ट से दिनेश बस्सी को लेकर रवाना हो गई। दरअसल, बीते दिन कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि दिनेश बस्सी को पूछताछ के बहाने पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, जबकि बाद में उन्हें अंदर ले जाया गया। कांग्रेस पार्षदों ने दावा किया कि जब वे दिनेश बस्सी के साथ सिविल लाइंस पुलिस थाने पहुंचे तो उनके साथ हाथापाई की गई और उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की...

Punjab News: 11 को होगी 5 कि.मी. मैराथन, 4 जिलों में किया जाएगा आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी की अगुवाई में 11 अक्टूबर...

शिक्षा मंत्री ने राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

चंडीगढ़: ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार...

16 से 20 नवंबर तक होगी हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां एक्सिस बैंक...

Punjab News: 11 को होगी 5 कि.मी. मैराथन, 4 जिलों में किया जाएगा आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी की अगुवाई में 11 अक्टूबर को में होने वाली 5 किलोमीटर मैराथन के लिए कमर...

शिक्षा मंत्री ने राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

चंडीगढ़: ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय हाई स्कूल नूरवाला, पानीपत में नुक्कड़ नाटक का...