AdvertisementPunjab Government
National8 से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ सकते हैं दूध के दाम

8 से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ सकते हैं दूध के दाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्नाटकः सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने राज्य सरकार से नंदिनी दूध की खरीद और खुदरा कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने इसके लिए लागत और उत्पादन खर्च में हो रही बढ़ोतरी का हवाला दिया है। दुग्ध यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विधान सौध में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की और दूध की कीमतों में 8-10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की मांग रखी। ऐसे में इस प्रस्ताव को लेकर आज दोपहर तक होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य में दूध की नई कीमतों को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक दूध की कीमतों में न्यूनतम 8 रुपये और अधिकतम 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाना है। मंजूरी मिलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि बढ़ी हुई कीमतें कब से लागू होंगी और दूध की अलग-अलग श्रेणियों की नई कीमतें क्या होंगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पिछले 10 सालों में पशु चारे की कीमतों में बढ़ोतरी, एक लीटर दूध के उत्पादन की लागत, हर जिले में उत्पादित और बेचे गए दूध की मात्रा और यूनियनों द्वारा खरीदे गए दूध की मात्रा के बारे में विस्तृत आंकड़े उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के एक बयान के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों में दूध की खरीद और खुदरा कीमतों का विवरण भी मांगा है। डी.के. सुरेश ने कहा कि कई राज्यों में सहकारी संगठन और प्राइवेट डेयरी लगातार दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही हैं, जबकि कर्नाटक की यूनियनों ने उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछले डेढ़ साल से दूध की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

बता दें कि बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने मुंबई में डेयरियों और फार्म से मिलने वाले दूध की थोक कीमतों में 1 सितंबर, 2026 से 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में दूध की कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गई। BMPA ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताते हुए कहा था कि पशुओं के चारे और उनके रखरखाव की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने आयोजित किया Guest Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग...

पड़ोसी के फोन में पत्नी के वीडियो, राज खुलने के खौफ में बीवी ने प्रेमी संग मिलकर कर डाला कत्ल

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध संबंधों के...

Elon Musk ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

चोरों के बढ़ रहे आतंक से परिवार परेशान, रो-रो-कर...

Punjab News: एडवोकेट धामी ने श्री आनंदपुर साहिब मामले से जुड़ी रिपोर्ट की सार्वजनिक, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने आयोजित किया Guest Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एक गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया।...

पड़ोसी के फोन में पत्नी के वीडियो, राज खुलने के खौफ में बीवी ने प्रेमी संग मिलकर कर डाला कत्ल

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध संबंधों के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। प्रेमनगर इलाके...

Elon Musk ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में एलन मस्क एक बार फिर शामिल हो गए हैं।...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

चोरों के बढ़ रहे आतंक से परिवार परेशान, रो-रो-कर हुआ बुरा हाल जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके...