AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी से काबू

पंचकूलाः शहर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन हंटडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-03 पंचकूला ने रामगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी के वाहन को खरीदकर व काटकर उसके पार्ट्स बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 1 सितंबर को गांव रामगढ़ निवासी व्यक्ति ने पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने महिंद्रा स्कॉर्पियो को 31 अगस्त की रात घर के बाहर खड़ा किया गया था, लेकिन 1 सितंबर की सुबह वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने और जानकारी जुटाने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला, जिस पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह अनुसार के 29 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-03 की टीम ने इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार और अंकित कुमार को मोहाली से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की स्कॉर्पियो को उत्तर प्रदेश के एटा निवासी नीरज तिवारी को बेचने की जानकारी दी। टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज तिवारी को 3 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि नीरज लंबे समय से चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बेचने का काम करता था।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज के अनुसार आरोपी अनिल कुमार वर्ष 2015 से चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज हैं। आरोपी द्वारा संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देने और चोरी के वाहनों को आगे खपाने के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आरोपी नीरज तिवारी को अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे चोरी की अन्य गाड़ियों, उनके पार्ट्स की बिक्री, नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों तथा उत्तर प्रदेश में मौजूद संभावित ठिकानों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज...

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन बददी,सचिन बैंसल: विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज पालकवाह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित...