.
PanchkulaHaryana News: साइबर फ्रॉड मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News: साइबर फ्रॉड मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर सेवानिवृत बुजुर्ग को फंसाया जाल में

पंचकूलाः ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे का लालच देकर 95.21 लाख फ्रॉड के एक मामले में साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम सेक्टर-20 की टीम ने विक्रम उर्फ विक्की निवासी कैथल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार यह मामला सेक्टर-6 पंचकूला निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत बुजुर्ग से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे व्हाट्सएप्प के माध्यम से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उसे एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी। शुरुआत में आरोपियों ने उसके खाते में मुनाफे की रकम वापस भेजी, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर शिकायतकर्ता और उसकी पुत्रवधू के खातों से कुल 95,21,560 रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए गए।

जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे और पैसे जमा करवाने की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध सेक्टर-20 पंचकूला में 8 अक्टूबर 2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से फ्रॉड की गई रकम की 15 लाख रुपये 6 सितंबर 2025 को आरोपी विक्रम उर्फ विक्की के बैंक खाते में पहुंचे थे। थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 29 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 30 सितंबर को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की रकम के लेन-देन तथा पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क में आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

चार आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस द्वारा पहले गुरदीप सिंह उर्फ दीपू डाबला निवासी हिसार,  हरियाणा,  मनजीत सिंह निवासी हिसार,  हरियाणा,  मानशवी ढोचक निवासी सोनीपत,  हरियाणा तथा अनूप कुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जा चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों में पंचकूला पुलिस का जोर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस दिलवाने पर भी है। इस मामले में शिकायतकर्ता को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए जा चुके हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा फ्रॉड की शेष रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

हरियाणा में दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया खत्म, अब 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया...

Punjab Congress के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजा वडिंग का आया बयान, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब कांग्रेस के नेता और लुधियाना से सांसद...

पंजाब में S.I.R प्रक्रिया पूरी होने के करीब, 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा

चंडीगढ़: पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण...

Punjab News: पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, भाई ने बहन के घर पर बोला हमला, देखें वीडियो

लुधियाना: जिल में पैसों के लेन-देन को लेकर भाई-बहन...

मुख्यमंत्री ने सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों, बागवानों...

हरियाणा में दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया खत्म, अब 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में में SIR प्रक्रिया के तहत नए वोटर...

Punjab Congress के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजा वडिंग का आया बयान, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब कांग्रेस के नेता और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी की राज्य इकाई के...

पंजाब में S.I.R प्रक्रिया पूरी होने के करीब, 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा

चंडीगढ़: पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का 99.21 प्रतिशत कार्य पूरा होने के साथ एस.आई.आर....