AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: Mob Night Club के बाहर युवक को क्रेटा ने मारी टक्कर,...

Haryana News: Mob Night Club के बाहर युवक को क्रेटा ने मारी टक्कर, पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित ‘मोब नाइट क्लब’ के बाहर देर रात पार्टी करने आए एक युवक को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से गाड़ी भगा ले गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। हादसे में घायल युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि हिमांशु उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में हिमांशु के दाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है, जबकि बाएं हाथ और टांग पर भी गहरे घाव लगे हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद उसके दोस्त बॉबी ने एक राहगीर की गाड़ी की मदद ली और हिमांशु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

आरोपी क्रेटा ड्राइवर की पहचान लुधियाना निवासी हरदीप के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी हरदीप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि नाइट क्लब के बाहर उसकी कुछ अज्ञात युवकों के साथ बहस और झगड़ा हो गया था। युवकों से अपनी जान बचाकर वह जल्दबाजी में अपनी क्रेटा गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी आपाधापी और हड़बड़ी में उसकी गाड़ी सामने खड़े हिमांशु से जा टकराई।

हिमांशु को टक्कर मारने के बाद आरोपी रुकने की बजाय तेजी से गाड़ी भगाता रहा। हालांकि, थोड़ी ही दूरी पर अनियंत्रित होकर उसकी क्रेटा कार सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। जोरदार टक्कर के कारण कार के शीशे पूरी तरह टूट गए। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

सेक्टर-5 SHO संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी क्रेटा ड्राइवर हरदीप निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज पालकवाह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित...

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कप्तानी

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को घरेलू क्रिकेट में...