.
LudhianaPunjab News: कार ढंग से चलाओ कहना नाबालिग को पड़ा महंगा, व्यक्ति...

Punjab News: कार ढंग से चलाओ कहना नाबालिग को पड़ा महंगा, व्यक्ति ने 37 सेकेंड में मारे 13 थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गोल्डन कॉलोनी में सरेराह में कार ढंग से चलाओ कहने से व्यक्ति भड़क गया और उसने 16 वर्षीय नागालिग लड़की को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। व्यक्ति ने लड़की को 37 सेकेंड में 13 थप्पड़ मारे। इस दौरान उसके 2 बार बाल खींचे। लड़की को सरेआम गली में पीटने के 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। एक में 19 सेकेंड में आरोपी ने 9 थप्पड़ मारे और दो बार लड़की के बाल नोचे। लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती रही। वहीं दूसरे वीडियो में आरोपी ने लड़की को 18 सेकेंड में 4 थप्पड़ मारे। इस दौरान साथ चल रही महिला ने बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी आरोपी उसे पीटता रहा।

इसके बाद कुछ बुजुर्ग आए और उन्होंने लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि आरोपी ने पहले उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर बहस हुई। वह आगे निकल गई थी। उसके बाद आरोपी पीछे से आकर उसे गाली देने लगा और फिर मारपीट कर दी। लड़की आरोपी व्यक्ति के साथ इस दौरान भी बातचीत करती दिखी। पीड़िता ने बताया कि पीछा करते-करते आरोपी ने अचानक कार को उसके बिल्कुल करीब लाकर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह खुद को बचाते हुए लड़की ने हिम्मत दिखाई और कार चालक से कहा कि वह गाड़ी संभालकर चलाए। बस इतनी सी बात पर आरोपी अपना आपा खो बैठा। उसने तुरंत कार रोकी और लड़की के पास आकर बहस शुरू कर दी।

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने सरेराह नाबालिग लड़की के साथ हाथापाई और थप्पड़बाजी शुरू कर दी। परिवार ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। मां गुड़िया देवी का कहना है कि इस सिरफिरे की हरकत से उनकी 16 साल की बेटी बेहद डरी और सहमी हुई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पीड़िता की मां गुड़िया देवी की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर और आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट की मुख्य वजह और अन्य तथ्यों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हेरोइन सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मिला 2 दिन का रिमांड, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त...

CM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार...

Punjab News: हाजिरी रजिस्टर देखकर MLA Balkar Sidhu हुए हैरान, JE को लगाई फटकार, देखें वीडियो

बठिंडाः नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 50 हजार रुपये की ड्रग मनी और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब को नशामुक्त एवं सुरक्षित राज्य बनाने के...

हेरोइन सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मिला 2 दिन का रिमांड, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम...

CM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक...

चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार रोड स्थित धांगड़ पुल के पास एक चलती कार में...

Punjab News: हाजिरी रजिस्टर देखकर MLA Balkar Sidhu हुए हैरान, JE को लगाई फटकार, देखें वीडियो

बठिंडाः नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर रामपुरा फूल से आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू...