.
JalandharJalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि जब एक व्यक्ति को एक छोटी बच्ची के साथ काफी देर तक पार्क में बैठे हुए देखा गया। बच्ची को उस व्यक्ति के साथ देखकर आसपास मौजूद लोगों को उसके व्यवहार पर शक हुआ। इसके बाद लोगों ने तुरंत व्यक्ति को रोक लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति और बच्ची को अपने साथ थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम में किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पार्क में एक व्यक्ति काफी देर से बच्ची के साथ बैठा हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने व्यक्ति से की पूछताछ
पुलिस टीम ने व्यक्ति को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि बच्ची उसके साथ क्यों थी और बच्ची के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को बच्ची के घर और परिवार के बारे में जानकारी मिल गई।

पुलिस ने बच्ची को परिवार के हवाले सौंपा
पुलिस ने बच्ची के परिवार से संपर्क किया। जांच-पड़ताल पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिवार के सदस्य के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारी गुलजार सिंह ने बताया कि बच्ची का परिवार तिलक नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने नई दिल्ली में...