Himachal Govt
JalandharJalandhar News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में 76,982 तस्कर काबू, DC...

Jalandhar News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में 76,982 तस्कर काबू, DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की अगुवाई में युद्ध नशे के विरुद्ध और पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत डी एडिक्शन सेंटर और रिहेबलेशन सेंटर बनाए गए है। वहीं आज युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर 551 दिन पूरे होने पर डेज होटल में डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया और पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह की अगुवाई में प्रेस वार्ता की गई। ऐसे में मुहिम के दौरान अब तक कुल 76,982 तस्कर पकड़े गए है। इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने बताया कि पंजाब सरकार की अगुवाई में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम का आगाज किया हुआ है और पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं का ध्यान खेलों की ओर ले जाया जा रहा है और उन्हें नशे से दूर किया जा रहा है। इसको लेकर पंजाब में काफी असर देखने को मिला है।

डीसी ने कहा कि गांवों में जाकर जमीनी स्तर पर मुहिम चलाते हुए मीटिंग की गई और जागरूक कैंप लगाए गए और रैलियां निकाली गई। खेडां वतन पंजाब दीयां मुहिम को लेकर युवाओं का ध्यान खेलों की ओर ले जाया जा रहा है। डीसी ने कहाकि युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले गए है और वहां पर उनका ईलाज करवाया जा रहा है। डीसी ने कहाकि नशा मुक्त मुहिम के तहत डी एडिक्शन सेंटर को लेकर 350 बेड लगाए गए, जिसमें पीमस में 120 बेड शामिल है और प्राइवेट सेंटर में 27 बेड मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेंटर में मरीजों की फ्री उपचार किया जाता है। रिहेबलेशन सेंटर में बच्चों के ईलाज के साथ उन्हें योग करवाया जाता है और पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी मौजूद है। स्किल के लिए स्किल सेंटर बनाया गया है और बच्चों के लिए जिम सहित अन्य खेलों की सुविधा है।

पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि एक सितंबर से 16 सितंबर तक 127 एफआईआर दर्ज की गई औऱ 150 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस साल में अब तक गिनती 1500 से अधिक हो चुकी है। इस मुहिम में लोगों का योगदान मिल रहा है। ऐसे में बड़े तस्करों को लोगों की मदद से गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के साथ नशा छोड़ने वाले लोगों का उपचार किया जा रहा है ताकि वह दोबारा से नई जिंदगी फिर से जी सके।

उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत नशा मुक्त पंजाब बनाना मुख्य उद्देश्य है। ऐसे में काफी ज्यादा माता-पिता खुद बच्चों को नशा मुक्त करने के लिए उनके साथ तालमेल बनाते है और उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाकर नशा मुक्त किया जा रहा है। सीपी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाल ही में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी और आज भी भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की गई। सीपी ने कहाकि कार्रवाई के दौरान तस्करों की इमारतों को भी धवस्त किया जा रहा है और तस्करों की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इसी के साथ अब तक 8 अन्य इमारतों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जल्द उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड)...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सांसद अनुराग...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ सामान्य, 18 सितंबर से व्यवस्था लागू ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए...