Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज
पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी से भगोड़े एक अंतरराज्य ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को आर्मी से बताकर लोगों के लोन करवाता था और उनसे पैसों की ठगी करता था। चंडी मंदिर थाना क्षेत्र में एक आर्मी जवान के साथ आरोपी के द्वारा 10 लाख का लोन दिलवाने की एवज में ठगी की थी। जिसके बाद मामला दर्ज कर इकोनामिक सेल को जांच सौंपी गई। इकोनॉमिक्स सेल के इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह और उनकी टीम के द्वारा आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के द्वारा हरियाणा के पंचकूला सहित उत्तर प्रदेश के अयोध्या ,पंजाब के जालंधर ,होशियारपुर, गुजरात के भुज, इंदौर, गुरदासपुर ,बीकानेर और कांगड़ा में कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इकोनॉमिक्स सेल के इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी आर्मी में क्लर्क की पोस्ट पर कार्यरत था और इसके द्वारा ट्रेडिंग में पैसा लगाया गया जो डूब गया उसके बाद आरोपी के द्वारा अलग-अलग राज्यों में खुद को आर्मी का कर्मचारी बात कर आर्मी के जवानों के साथ लोन दिलवाने के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी पर करीब 12 मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी आर्मी के जवानों को सैलरी अकाउंट से लोन अप्लाई करवाता था और AIGF (एआईजीएफ) फंड में डालने के एवरेज में ठगी करता था।
आरोपी बताता था की सैलरी अकाउंट से लोन लेने पर स्कीम के तहत 10 लाख की जगह 7 लाख रुपए देने होंगे और लोग इसके झांसे में आ जाते थे। आरोपी की पहचान सागर गुलरिया के रूप में हुई है जो पंजाब के जालंधर में कैंट एरिया में आर्मी में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था ट्रेडिंग में पैसा डूबने के बाद ठगी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया । उन्होंने बताया कि मिलिट्री पुलिस के द्वारा भी आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई राज्यों में इसके खिलाफ धोखाधड़ी ठगी के मामले दर्ज है । उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी सैलरी अकाउंट से लोन अप्लाई करवाता था और बिना कागजात के लोन अप्लाई करवाता था और उसके बाद आर्मी फंड के तहत डालने की बात करता था ताकि 10 लाख की जगह 7 लाख देने पड़े और सब्सिडी मिलेगी और यह आरोपी आर्मी से भगोड़ा है और आर्मी में कलर के तौर पर काम कर रहा था।
ट्रेडिंग में पैसा डूबने के बाद छुट्टी लेकर भाग गया था। पंचकूला में एक आर्मी जवान का लोन करवा कर पैसा उसे न देकर अपने खाते में डलवा लिया और जब शिकायतकर्ता ने पूछा तो उसने फोन बंद कर दिया आरोपी के खिलाफ पूरे देश भर में 12 मामले दर्ज है और यह अलग-अलग राज्यों में फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस भी जिसे गिरफ्तार कर चुकी है और अब हमने पंचकूला के एक मामले में राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जांच में यही सामने आया है कि यह अकेला ही सभी की घटनाओं को अंजाम देता था ट्रेडिंग की लत होने के कारण इस काम में पड़ा। उन्होंने बताया कि अप के माध्यम से ऑनलाइन पैसा लगता था और वहां इसको घाटा पड़ता था।