लुधियानाः लुधियाना के एक मोहल्ले वालों ने चोर को चोरी करते हुए काबू किया है। जिसकी पहचान अंकित के रूप में हुई है। जिसने बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। चोरी के वक्त भी उसने नशा किया हुआ था। मोहल्ले वालों ने जब उसे पूछा कि घर में कौन है, क्यों चोरी करता है और कहां रहता है तो आरोपी ने बताया कि वह धूरी लाइनों पर ही सोता है और वही रहता है। घर में कोई नहीं है। नशे के पूर्ति के छोटी-मोटी चोरियां करता है।
वीडियो में वह बता रहा है कि घर में मां और पिता थे, पिता की मौत के बाद मां ने कहीं ओर विवाह करवा लिया और मैं खुद अकेला रह गया। आरोपी ने एक घर से नकदी और एलसीडी चुराई थी जाते वक्त उसे मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया। मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दे दी है और उसे खंबे से बांधा हुआ था।