Himachal Govt
JalandharJalandhar News: चुनावों से पहले मेयर विनीत धीर ने किया दफ्तर का...

Jalandhar News: चुनावों से पहले मेयर विनीत धीर ने किया दफ्तर का उद्घाटन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी नॉर्थ हलके में अपने संगठन और जनसेवा के दायरे को नया विस्तार शुरू कर दिया है। ऐसे में आज मेयर विनीत धीर और नार्थ हलका इंचार्ज ने 2027 के चुनावों से पहले विकास और जनता से सीधा संवाद कायम करने के मकसद से आज नए कार्यालय का शुभारंभ किया है। यह मुख्य कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल जी मंदिर के बिल्कुल समीप शुरू किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।

वहीं नार्थ में आप पार्टी के नए दफ्तर के खुलने की खबर से नॉर्थ हलके के निवासियों और पार्टी वालंटियर्स में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे इलाके के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, नॉर्थ में मेयर विनीत धीर की सक्रियता और लगातार जनहित के कार्यों की बदौलत आम आदमी पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए विनीत धीर ने पार्टी लीडरशीप का आभार व्यक्त किया और कहा कि दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। मेयर ने कहा कि नार्थ हलके के लोगों की सेवा करने के लिए दफ्तरा का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हलके में सड़क, सीवरेज सहित अन्य दिक्कतें है। उन्होंने कहा कि वह खुद नॉर्थ हलके का दौरा लगातार कर रहे है और दौरे के दौरान आम जनता को आ रही समस्याओं को देखा है। विनीत धीर ने विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में शहर के अन्य हलकों की तरह नार्थ हलके की भी नुहार बदली जाएगी और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद सुबह 9 बजे से 12 बजे तक इस दफ्तर में मौजूद रहेंगे। जिसके बाद दोपहर 12.15 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम दफ्तर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह दोबारा से शाम 5.15 बजे से 8.30 बजे तक दफ्तर में मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...