Himachal Govt
Unaचिट्टे पर प्रहार अभियान नशे के खिलाफ जनआंदोलन का बनेगा मजबूत संदेश...

चिट्टे पर प्रहार अभियान नशे के खिलाफ जनआंदोलन का बनेगा मजबूत संदेश : देशराज गौतम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कल आयोजित होने जा रहे “चिट्टे पर प्रहार – एंटी चिट्टा वॉकथॉन” को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष  देशराज गौतम ने जिले के युवाओं और आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

देशराज गौतम ने कहा कि आज नशा, विशेषकर चिट्टा, हमारी युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ केवल सरकार या प्रशासन ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। “चिट्टे पर प्रहार” वॉकथॉन इसी सामूहिक संकल्प और जनजागरण का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस वॉकथॉन में जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में और पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वे नशे के खिलाफ इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभा सकें। युवाओं की भागीदारी ही इस अभियान को एक कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर एक मजबूत जनआंदोलन का रूप दे सकती है।

देशराज गौतम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नशे की रोकथाम और युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाए जा रहे कदम युवाओं के लिए संजीवनी का काम करेंगे। सरकार की नशे के खिलाफ सख्ती, जनजागरूकता और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल निश्चित रूप से प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि हमें अपने युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना होगा। एक स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही मजबूत हिमाचल और मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकता है।

उन्होंने कहा कि कल का कार्यक्रम केवल वॉकथॉन नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक आवाज होगा। इसमें हर वर्ग की भागीदारी यह संदेश देगी कि हिमाचल की जनता अपने युवाओं का भविष्य नशे के हवाले नहीं होने देगी।

देशराज गौतम ने जिला ऊना के युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस वॉकथॉन में शामिल होकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि नशे को अपने समाज में जगह नहीं देंगे और अपने युवाओं को एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य देंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

Punjab News: सैनी भवन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, सदस्यों ने किया विरोध, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के मॉडल टाउन स्थित सैनी भवन पर मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...