विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
ऊना (सुशील पंडित): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज(बुधवार) को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी और हटली में नशे के विरुद्ध जागरूकता रैलियां निकाली गई, जिसमें छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा अनूप सिंह ने बताया कि जागरूकता रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
उन्होंने बताया कि इन जागरूकता रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सहित स्कूली स्टाफ ने भाग लिया।

