Himachal Govt
Haryana Govtएएनपीआर कैमरों की स्थापना पर खर्च होंगे 41 करोड़ 74 लाख रुपये,...

एएनपीआर कैमरों की स्थापना पर खर्च होंगे 41 करोड़ 74 लाख रुपये, CM Saini ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। योजना के प्रथम चरण में एनसीआर के प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में कुल 775 एएनपीआर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 41 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों (End-of-Life Vehicles—ELVs) की पहचान तथा पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए इन जिलों के एनसीआर क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे।

गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 और फरीदाबाद में 116 कैमरे होंगे स्थापित

परिवहन मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 तथा फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। इस प्रकार इन चार जिलों में कुल 775 कैमरे स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management—CAQM) द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

30 सितंबर तक कैमरे लगाने का लक्ष्य, 1 अक्टूबर से पुराने वाहनों को ईंधन की आपूर्ति नहीं

विज ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुसार एएनपीआर कैमरों की स्थापना का कार्य 30 सितंबर, 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके पश्चात 1 अक्टूबर, 2026 से हरियाणा में पंजीकृत जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों को ईंधन की आपूर्ति नहीं की जानी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सीज़.) की सराहना करते...