गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3 स्थित आर एंड आर इंक, डी-12 कपड़ों के बैग बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की पूरा इलाका धुंए की गुबार से भर गया जिससे अफरा तफरी का महौल हो गया। आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को मिली। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। लगभग 12 फ़ायर टेंडर और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गईं।
बैग की फ़ैक्ट्री में लगी भी/ष/ण आ/ग, धुंए के गुबार से लोगों में मची अ/फ/रा-त/फ/री#Encounternews #breakingnews #factory #latestupdate pic.twitter.com/zOOIhvhfgR
— Encounter Newspaper (@encounter_md) September 5, 2026
फ़ैक्ट्री काफ़ी बड़े इलाके में फैली हुई थी और टिन शेड गिर गया था, इसलिए आग टिन शेड के नीचे जल रही थी। इसे देखते हुए जेसीबी की मदद से दीवारें तोड़ी गईं और पीछे और आगे दोनों तरफ़ से 8 से 10 होज़ लाइनें चलाई गईं। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछार की गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र ट्रोनिका सिटी में सोमवार एक एयर फिल्टर निर्माता इकाई की बहुमंजिला इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से में स्थित टिन शेड स्ट्रक्चर में अचानक आग लग गई थी। ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण चंद मिनटों में आग इतनी विकराल हो गई कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा। इस भीषण अग्निकांड के चलते आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की बदौलत लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।