Himachal Govt
RupnagarPunjab News: नहर में दरार आने से टूटी सड़क, तेज बहाव में...

Punjab News: नहर में दरार आने से टूटी सड़क, तेज बहाव में बहे बाइक सवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूपनगर: श्री चमकौर साहिब हलके के अधीन आते गांव जटाणा के पास नहर में बड़ी दरार पड़ गई। पानी के तेज बहाव ने आसपास के इलाके में भारी नुकसान किया। इससे मुख्य सड़क टूट गई और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। यह हादसा उस वक्त और भी भयानक हो गया, जब वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार अचानक इस पाड़ और तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दोनों नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वहीं पठानकोट में भी बुधवार सुबह से बारिश जारी है। पंजाब के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। मंगलवार को 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इससे पहले मंगलवार को भी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। इस दौरान रूपनगर में 19.0 एमएम और पठानकोट में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अब मानसून कमजोर रहेगा। इसका ट्रैक बदल गया है और जल्द ही इसकी विदाई संभव है। ऐसे में पंजाब में कुछ इलाकों में ही बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के अंतिम दिन हादसा, 2 जवान लापता, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज के...

Punjab News: 578 ग्राम ICE और 2.591 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ पुलिस और बीएसएफ...

NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 14 ठिकानों पर मारे छापे

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग...

Jalandhar News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, Punjab में तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह 11 बजे तेज बारिश से तापमान में...

Jalandhar News: GS Honda में New Activa को लेकर हुआ हंगामा, 200 से ज्यादा पेट्रोल ना भरवाए, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक पर स्थित जीएस होंडा के शोरूम में ग्राहक और कर्मियों को लेकर विवाद हो गया।...

हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के अंतिम दिन हादसा, 2 जवान लापता, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज के पास मंगलवार शाम यमुना नदी में सेना की बोट डूबने...

Punjab News: 578 ग्राम ICE और 2.591 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ पुलिस और बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए घरिंडा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग...