Himachal Govt

Himachal Govt
Una बसोली पंचायत का कार्यभार सौंपने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे...

 बसोली पंचायत का कार्यभार सौंपने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत बसोली का कार्यभार नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान को सौंपने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण उग्र होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत चुनाव से पहले ही पीर निगाह मंदिर की चाबियां पंचायत से ले ली गई थीं, लेकिन नई पंचायत के गठन के बाद भी मंदिर की चाबियां पंचायत को वापस नहीं सौंपी गई हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “हमारा हक हमें दो” और जिला प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत का कार्यभार नियमानुसार नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान को सौंपा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि कार्यभार और मंदिर की चाबियां पंचायत को न सौंपे जाने से ग्रामीणों में रोष है। बसोली निवासीयों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उग्र रूप धारण कर ग्रामीण डीसी कार्यालय के बाहर मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की कि मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए बसोली पंचायत का कार्यभार नवनिर्वाचित प्रधान को सौंपा जाए तथा पीर निगाह मंदिर की चाबियां भी पंचायत को वापस दी जाएं, ताकि नव निर्वाचित पंचायत गांव का विकास कर सके, और पंचायत द्वारा जो प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही है उसे निरंतर जारी रखा जा सके। वहीं इस मामले में जिलाधीश जतिन लाल ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें प्रक्रिया का हवाला देते हुए शांत रहने की अपील की, अन्यथा कोर्ट जाने की सलाह भी दी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से...

महोबा में सांड से टकराई वंदे भारत ट्रेन, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खजुराहो से वाराणसी जा रही...

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी...

हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, तेज हवा से सड़क पर गिरे बाइक सवार, देखें वीडियो

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ओरछा से झांसी के...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ कार्यक्रम में...