Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana GovtCM Nayab Singh Saini ने बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी...

CM Nayab Singh Saini ने बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का किया शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेशभर के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ेगी यात्रा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल के दौरान दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें अपने नए विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है।

‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दोनों बसें दिसंबर 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरान कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

यात्रा के दौरान विशेषज्ञों एवं सफल युवा उद्यमियों के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप की स्थापना, व्यवसाय को आगे बढ़ाने, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी सहयोग तथा अपने विचार को व्यावसायिक रूप देने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। युवाओं को अपने नए विचारों को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक उद्यम में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

‘युवा उद्यमी यात्रा’ के माध्यम से प्रदेश में स्टार्टअप और उद्यमिता की संस्कृति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे आने, नए उद्यम स्थापित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य युवाओं को ‘नौकरी तलाशने वाले’ से ‘नौकरी देने वाले’ बनाने का है। यह यात्रा इसी सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को अपने स्टार्टअप विचार को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से...

महोबा में सांड से टकराई वंदे भारत ट्रेन, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खजुराहो से वाराणसी जा रही...

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी...

हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, तेज हवा से सड़क पर गिरे बाइक सवार, देखें वीडियो

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ओरछा से झांसी के...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ कार्यक्रम में...