Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtप्रदेश में 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र और एक केंद्र को PHC...

प्रदेश में 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र और एक केंद्र को PHC में अपग्रेड करने की मिली मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में चिकित्सा ढांचा मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और 1 उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान की है।

इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ नूंह (मेवात) जिले को मिला है, जहाँ 7 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इनमें गांव रानिका, देवला नंगली, महुं, गौधोला, लफुरी, बड़ेड और चीला गांव शामिल हैं। इसके अलावा रेवाड़ी जिला के गांव भांडोर तथा सिरसा जिला के गांव मोचीवाली में भी एक-एक नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। वहीं, गुरुग्राम जिले के गांव रणसीका स्थित मौजूदा उप स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचाना है। नूंह जैसे विकास की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में 7 नए केंद्र बनने से वहां मातृ-शिशु देखभाल, नियमित टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की पहुंच आसान होगी। दूसरी ओर, रणसीका में पीएचसी बनने से गुरुग्राम के इस ग्रामीण इलाके में डॉक्टरों की उपलब्धता, बुनियादी जांच और 24 घंटे आपातकालीन प्राथमिक सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे ग्रामीणों को बड़े शहरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। यह फैसला राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को...

Punjab News: यहां दिखा बंद का मिला-जुला असर, नहीं चली बसें, यात्री परेशान, देखें वीडियो

पठानकोटः कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पंजाब बंद...

Jalandhar News: कार सवार से हाथापाई का गरमाया मामला, जत्थेबंदी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज पंजाब बंद...

Punjab News: रास्ता खोलने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई बहस, देखें वीडियो

अमृतसरः कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा बंदी सिखों की रिहाई...

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री...

Punjab News: यहां दिखा बंद का मिला-जुला असर, नहीं चली बसें, यात्री परेशान, देखें वीडियो

पठानकोटः कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पंजाब बंद के आह्वान का असर पठानकोट में मिला-जुला देखने को मिला।...

Jalandhar News: कार सवार से हाथापाई का गरमाया मामला, जत्थेबंदी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज पंजाब बंद की कॉल के दौरान मकसूदा की सर्विस रोड पर डायलसिस...

मेडिकल जांच के बाद फिर जेल भेजे गए पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan, मंत्री अताउल्लाह ने की पुष्टि

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद आज सुबह फिर अदियाला की जेल...