गुरदासपुरः पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत, डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के निर्देशों के अनुसार, गुरदासपुर पुलिस ने क्राइम पर नकेल कसते हुए और डकैती की योजना को विफल करके थाना दीनानगर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए मनोज ठाकुर, एसपी (डी) ने बताया कि एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में पुलिस समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर डीएसपी राजेंद्र सिंह मिन्हांस और एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह लवी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि आज दीनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दाना मंडी पनियाड़ में बने सीमेंट के शेड के पास एक कार नंबर HP 54 B 3888, स्विफ्ट डिजायर, सफेद रंग में हथियारों से लैस व्यक्ति डकैती की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 06 आरोपी दीपक मल्होत्रा, शेरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, राहुल कुमार, साहिल सैनी और सन्नी को कार नंबर HP 54 B 3888, स्विफ्ट डिजायर, सफेद रंग सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी के दौरान, उनके पास से 2 पिस्तौल .30 बोर मैगजीन सहित और 9 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा कार की तलाशी के दौरान 1 कृपाण और 3 दातर भी बरामद हुए। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 243, दिनांक 20.08.2026, जुर्म 310(4), 310(5) BNS 25-54-59 शस्त्र अधिनियम थाना दीनानगर में दर्ज किया गया। मुकदमे की जांच जारी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक मल्होत्रा उर्फ सौरभ पुत्र प्रेम नाथ निवासी ढाकी रोड पठानकोट (5 मुकदमे 307 और शस्त्र अधिनियम व NDPS Act के दर्ज हैं)। शेरप्रीत सिंह उर्फ गुलाब पुत्र अवतार सिंह निवासी दशमेश नगर अमृतसर (8 मुकदमे 307, लूट और शस्त्र अधिनियम के दर्ज हैं)। पंकज शर्मा उर्फ काका पुत्र विजय कुमार निवासी दीनानगर (1 मुकदमा NDPS Act का दर्ज है)। राहुल कुमार उर्फ रोटा पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हैबत पिंड पठानकोट (10 मुकदमे लड़ाई और NDPS Act के दर्ज हैं)। साहिल सैनी पुत्र जसविंदर पाल निवासी गज्जू जगीर तारागढ़ (5 लड़ाई और NDPS Act के दर्ज हैं)। सन्नी उर्फ राजा पुत्र कश्मीर मसीह निवासी नया पिंड बहादुर (2 मुकदमे 307 और शस्त्र अधिनियम के दर्ज हैं) शामिल हैं।

