पंचकूलाः सेक्टर 26 में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस को 112 पर सूचना मिलती है कि मकान नबर 805 के सामने सेक्टर 26 में गोलियां चली है। तभी पंचकूला के दोनों डीसीपी अमरिंदर सिंह और अदिति सिंह मौके पर पहुंची। जहां घायल से पूछताछ में पता लगा कि गोली नहीं चली बल्कि उस पर डंडो से हमला करके हमलावर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय पारस चावला माता के साथ काम से सिलसिले से घर लौटकर आया। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, तभी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार 3 से 4 युवकों ने पारस चावला पर हमला कर दिया। हमलावारों ने डंडो से सिर और पैर पर हमला किया और फरार हो गए। इस घटना के दौरान पारस की मां चिल्लाने लग गई। जिससे वह मौजूद लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी कि इलाके में गोलियां चली है।
सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा बॉर्डर पर सूचित किया गया। और पंचकूला से जीरकपुर पंजाब, पंचकूला से चंडीगढ़ और पंचकुला के हिमाचल प्रदेश को जाने वाले बॉर्डर सील कर दिए गए। मौके पर पहुंचे पंचकूला के डीसीपी अमरिंदर और अदिति सिंह ने घायल को सेक्टर 26 के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घायल चंडीगढ़ के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वहीं एसएचओ चंडीमंदिर रामपाल सिंह ने बताया कि घायल नौजवान के बयानों के बाद मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता लगेगा कि घायल युवक हमलावारों को जानता है या नहीं।

