Himachal Govt

Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में...

Punjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा लगातार गरमा रहा है। नेताओं के बाद अब खिलाड़ी भी आप पार्टी में शामिल हो रहे है। यही कारण है कि आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी भी आप पार्टी में शामिल हुए। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह (गोनी) और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कुनार को आम आदमी पार्टी में शामिल करके पार्टी परिवार को और मज़बूत किया। इस दौरान सीएम मान ने दोनों खिलाड़ियों को सिरोपा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

बता दें कि पूर्व खिलाड़ी गोनी ने अपने क्रिकेट कैरियर में दो वनडे मैच, 61 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट–ए मैच और 90 टी-20 मैच खेले हैं। गोनी ने अपना पहला वनडे मैच 25 जून, 2008 को हांगकांग के खिलाफ खेला था। अपने कैरियर का अंतिम वनडे मैच 28 जून, 2008 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था। गोनी ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच 3 नंवबर, 2007 को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला था। वहीं, आखिरी फर्स्ट क्लास मैच 7 जनवरी, 2019 को बंगाल के खिलाफ खेला था। गोनी ने अपना आखिरी टी-20 मैच रेलवे के खिलाफ 2 मार्च, 2019 को खेला था।

गोनी ने अपने फर्स्ट क्लास कैरियर में खेल 61 मैचों में 196 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 10 बार पांच-पांच विकेट झटके और 1226 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गोनी का एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर 69 रन है। गोनी को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति इंडियन प्रीमियर लीग से मिली। गोनी साल 2008 से 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले। इसके बाद साल 2011-2012 आईपीएल सीजन में गोनी ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की तरफ से खेले। साल 2013-2017 आईपीएल सीजन में गोनी ने किंग्स इलेवन की तरफ से खेलकर अपनी घरेलू टीम में एंट्री की। साल 2018-19 आईपीएल सीजन में गोनी ने मुंबई इंडियन की ओर से गेंदबाजी के जौहर दिखाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Zepto से खाना मंगवाना पड़ेगा मंहगा, कंपनी ने Rules में किया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: Zepto की ओर से अब फूड डिलीवरी...

Punjab News: कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

संगरूरः जिले में शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की...

Youtube पर अब बदला Views गिनने का तरीका, Content Creators नहीं होंगे Confuse

टेक्नोलॉजी: यूट्यूब देश में बहुत ही चर्चित सोशल मीडिया...

Zepto से खाना मंगवाना पड़ेगा मंहगा, कंपनी ने Rules में किया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: Zepto की ओर से अब फूड डिलीवरी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें अब...

Jalandhar News: अब नहीं बच पाएंगे गौं हत्या, समगलिंग के दोषी, होंगी सख्त कार्रवाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में गौं हत्या और समगलिंग के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसे में लगातार...

Jalandhar News: कत्ल मामले में 24 घंटे में दपंति गिरफ्तार, ADCP Madhavi Sharma ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना सदर पुलिस ने कत्ल मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटों...

Punjab News: कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

संगरूरः जिले में शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर 20 अगस्त को प्रशासन द्वारा स्थानीय...