Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: दफ्तर में कर्मियों की हड़ताल, लाइसेंस बनवाने आए लोग हुए...

Jalandhar News: दफ्तर में कर्मियों की हड़ताल, लाइसेंस बनवाने आए लोग हुए परेशान, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास ड्राइविंग ट्रैक के पास बने लाइसेंस दफ्तर में कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई। कर्मियों की हड़ताल को लेकर लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं नौजवान रजत कपूर ने कहाकि वह छुट्टी करके दफ्तर में लाइसेंस बनवाने के लिए दफ्तर आया था, लेकिन कर्मियों द्वारा लाइसेंस बनाने से मना कर दिया गया। इस दौरान लोग दफ्तर के कर्मियों के साथ उलझते हुए दिखाई दिए। लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। लोगों का कहना हैकि वह 70 किलोमीटर का सफर तय करके आए है और अब दफ्तर में पता चल रहा हैकि कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है।

लोगों का कहना है कि कर्मी खुद एसी में बैठे हुए है और काम करने पर हड़ताल का हवाला किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई है तो दफ्तर क्यों खुला हुआ है। घटना स्थल पर परेशान हो रहे लोगों में भारी रोष देखने को मिला। कर्मियों का कहना हैकि आज हड़ताल के कारण लाइसेंस बनाने का काम नहीं किया जा रहा। वहीं अन्य लोग भी परेशान हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन जोरावर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा 17 और 18 अगस्त की 2 दिन की हड़ताल चल रही थी। इस दौरान प्रशासन के साथ 27 तारीख को उनकी मीटिंग रखी थी। चेयरमैन ने कहा कि मीटिंग कुछ नहीं हल होने वाला है। ऐसे में डीए मामले में हाईकोर्ट की डबल बैंच में हुए फैसले को लागू करने को लेकर आज हड़ताल की गई है।

चेयरमैन के अनुसार 100 से अधिक यूनियन द्वारा हड़ताल की गई है। जिसमें पुराने पेशनकर्मी भी शामिल है। केंद्र की ओर से 18 प्रतिशत डीए रिलीज करना, ओल्ड पेशन स्कीम, आगंनवाड़ी वर्कर, मीड-डे मील वर्करों को हक देने सहित अन्य मांगों को लागू करना शामिल है। चेयरमैन द्वारा दफ्तर में कामकाज के लिए आए लोगों के परेशान होने पर माफी मांगी गई। चेयमैन के अनुसार यूनियन की मीटिंग के अनुसार 21 तारीख तक हड़ताल की जा रही है। जिसके बाद 22 तारीख को दोबारा मीटिंग के बाद अगला फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा...

Punjab News: SGPC की बसों पर हुए हमले की गुरचरण सिंह ग्रेवाल का बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्विसिंग कमेटी की ओर...

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में घिरी पुलिस हिसारः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटना...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। बिग...

Jalandhar News: पुलिस कर्मी ने स्कूल के ऑटो को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर घायल, देखें वीडियो

घायल बच्चे को देखने की बजाए गाड़ी के नुकसान को देखने लगा पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज के सामने...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज...