जालंधर, ENS: सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फीट रोड पर सोमवार रात करीब 7:50 बजे कार सवार 5 लुटेरे 60 वर्षीय लोहा व्यापारी ललित मित्तल पर जानलेवा हमला करके कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान पीड़ित के बैग में 50 लाख कैश मौजूद था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जल्द पुलिस प्रेत वार्ता करके खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार लड़की द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। सूत्रों के अनुसार दुकानदार ने लड़की को कुछ माह पहले दुकान पर काम के लिए रखा था।
इस दौरान लड़की ने व्यापारी के पुराने ड्राइवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे हिमाचल की ओर भाग गए थे। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लुटेरों ने कार के शीशे रॉड से तोड़े थे और व्यापारी के माथे पर वार किया था। इस दौरान ललित मित्तल ने बताया था कि वह हमेशा की तरह अपने टांडा रोड स्थित दफ्तर से करीब पौने घंटे की देरी से निकला था और उनका घर सूर्या एनक्लेव में है, इसलिए किशनपुरा में दुग्गल बेकरी से होते हुए सीधे 120 फुटी रोड पर आ गया।
रास्ते में ही उसे एहसास हो गया था कि एक सफेद रंग की कार मेरा पीछा कर रही है। 120 फुटी रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और उसने कार की रफ्तार तेज ही की थी कि पीछे आ रही कार अचानक आगे आ गई। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी बैक कर दी। इस पर उन्होंने अपनी कार से मेरी कार में जोरदार टक्कर मार दी और उसे थोड़ी दूरी पर ही घेर लिया था। गौर हो कि ललित मित्तल सीजेएस स्कूल के मालिक और सूर्या एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हैं।

